शोध अध्ययन: अर्थ एवं परिभाषा
प्रत्येक शोध अध्ययन किसी प्रश्न, समस्या, घटना, प्रवृत्ति या व्यवहार को लेकर प्रारंभ किया जाता है। इसमें शोधकर्ता यह जानने का प्रयास करता है कि संबंधित घटना या समस्या या प्रश्नों क्यों, कैसे, तथा किसने उत्पन्न किया है। शोध वह क्रियाकलाप है जो प्रत्येक परिदृश्य, परिघटना, कार्य एवं कारण तथा प्रभाव से संबंधित प्रश्नों का उत्तर प्रदान करने का प्रयास किया जाता है। यह मानव का ऐसा प्रयास है जिसके द्वारा मानव ज्ञान सुदृढ़ वास्तविक एवं परिपूर्ण बनाता है। इसके माध्यम से ज्ञान तथा इसके तत्वों, तथ्यों और सिद्धांतों का अन्वेषण, सत्यापन एवं विकास किया जाता है। शोध किसी समस्या के निदान, किसी तत्व की जानकारी, किसी विधि को विकसित करने अथवा किसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु किया जाता है। शोध एक ऐसी गतिविधि है जिसमें नवीन ज्ञान की खोज, उपलब्ध ज्ञान को सत्यापित करने का प्रयास किया जाता है। यह एक उच्च स्तरीय बौद्धिक क्रियाकलाप है जिसमें अनुसंधानकर्ता उपलब्ध ज्ञान के सहारे नवीन तथ्यों और सूचनाओं की खोज करता है।
शोध वह सुव्यवस्थित प्रक्रिया है जो नई खोज करती है और एकत्रित एवं संगठित ज्ञान को विकसित करती है।
जॉन वेस्ट
किसी समस्या को हल करने या किसी परिकल्पना की जांच करने या नवीन घटना में पाए जाने वाले नए पहलुओं की खोज करने हेतु उपयुक्त विधियों का किसी सामाजिक परिस्थिति में जो प्रयोग किया जाता है उसे शोध का कहते हैं।
जी0 एम0 फिशर
शोध के उद्देश्य
सामान्यतः शोध या अन्वेषण करने का मुख्य उद्देश्य किसी समस्या का समाधान करना होता है। प्रत्येक शोध अध्ययन का विशिष्ट लक्ष्य होता है। शोध के निम्न उद्देश्य हो सकते हैं –
- नवीन तथ्यों की खोज करना
- पुराने तथ्यों की पुष्टि कर जांच करना
- सैद्धांतिक संदर्भ संरचना के अंतर्गत उनके अनुक्रम, पारस्परिक संबंध, व कारणों की विवेचना, व्याख्या एवं विश्लेषण करना
- नए वैज्ञानिक उपकरणों व सिद्धांतों को विकसित करना
- मानव जीवन के समक्ष आ रही नित्य प्रतिदिन नई-नई समस्याओं का हाल ढूंढना
- विभिन्न घटनाओं के कार्य-कारण संबंधों को ज्ञात करना
- भविष्य में आने वाली समस्याओं का पता लगाना और उनका संभावित हल निकालना
- ज्ञान के भंडार में वृद्धि करना
शोध की विशेषताएं
- शोध किसी तथ्य, किसी सत्य अथवा अन्य लघु तथ्यों की खोज का आवश्यक साधन है।
- शोध बौद्धिक क्रियाकलाप के साथ ही साथ मानव कल्याण, सुरक्षा और समाज के विकास में सहायक है।
- शोध समस्या से संबंधित यह समाजिक व्यवहारिक समस्याओं के हल निकालने में प्रयोग की जाती है।
- शोध नवीन विचारों, तथ्यों, सिद्धांतों एवं प्रविधियों की खोज का एक साधन है।
- शोध वैज्ञानिक उपकरणों एवं विधियों का प्रयोग है।
- शोध घटनाओं, व्यवहारों या समस्याओं का सूक्ष्म अध्ययन है।
- शोध उन विधियों, प्रविधियों, उपकरणों साधनो आदि को विकसित करने का क्रियाकलाप है, जिससे कम श्रम, अल्प समय तथा अल्प व्यय में अधिक से अधिक उत्पादन एवं कार्य क्षमता को बढ़ाया जा सकता है।
- शिक्षक दिवस 2026: इतिहास, महत्व, डॉ. राधाकृष्णन, शुभकामनाएँ और शिक्षक की भूमिका
- ESIC Medical College Bihta Senior Resident Recruitment 2026 – Vacancy, Eligibility, Salary, Age Limit, Application Form & Walk-in Interview
- AIIMS Patna Recruitment 2026: Manager, Librarian & Multi-Post Cadre – Vacancies, Eligibility, Salary, Apply Now
- YUVA AI for ALL: भारत सरकार का Free AI Course 2026 -Eligibility, Syllabus, Certificate और Registration
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020: विशेषताएँ, उद्देश्य, सुधार और महत्व

