यूजीसी नेट की परीक्षा प्रत्येक वर्ष विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा आयोजित किया जाता है। अब यह परीक्षा ऑनलाइन होती है। यह परीक्षा सहायक प्राध्यापक तथा कनिष्ठ शोध वृत्ति अर्थात जेआरएफ के लिए राष्ट्रीय स्तर पर होती है।
UGC नेट First पेपर
UGC नेट First पेपर
UGC NET First Paper में मुख्य रूप से शिक्षण एवं शोध से संबंधित सामान्य अभिरुचि, तर्क, संचार, ICT, उच्च शिक्षा प्रणाली और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों का अध्ययन किया जाता है। अभ्यर्थियों को प्रत्येक यूनिट की मूल अवधारणाओं के साथ-साथ प्रश्नों के अभ्यास पर भी ध्यान देना चाहिए।

🎯 UGC NET First Paper – Preparation

UGC NET Paper 1 की तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले पूरे पाठ्यक्रम को समझना चाहिए। इसके बाद प्रत्येक यूनिट के महत्वपूर्ण विषय वास्तु को क्रमबद्ध तरीके से पढ़कर MCQ Practice, Previous Year Questions और Mock Tests का नियमित अभ्यास करना उपयोगी रहेगा।

UGC NET First Paper में मुख्य रूप से शिक्षण एवं शोध से संबंधित सामान्य अभिरुचि, तर्क, संचार, ICT, उच्च शिक्षा प्रणाली और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों का अध्ययन किया जाता है। अभ्यर्थियों को प्रत्येक यूनिट की मूल अवधारणाओं के साथ-साथ प्रश्नों के अभ्यास पर भी ध्यान देना चाहिए।

  • प्रथम पेपर अनिवार्य होता है जो सभी विषय के छात्रों के लिए सामान्य होता है।
  • प्रथम पेपर में 50 प्रश्न किए जाते हैं प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाते हैं।
  • इसके लिए 60 मिनट समय निर्धारित किया गया है।
  • प्रश्न पत्र हिंदी तथा अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होता है।
  • प्रत्येक यूनिट से पांच प्रश्न सामान्यतः किए जाते हैं जो वस्तुनिष्ठ प्रकार के होते हैं अर्थात सभी प्रश्न बहु वैकल्पिक होते हैं।
  • इस अनिवार्य प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा का मुख्य उद्देश्य परीक्षार्थियों की बौद्धिक क्षमता, विश्लेषण क्षमता, मूल्यांकन क्षमता, तार्किक संरचना की समझ की जांच के साथ-साथ उसकी शैक्षणिक एवं शोध अभिरुचि, सामाजिक चेतना का आकलन करना होता है। साथ ही परीक्षार्थियों से यह अपेक्षा की जाती है कि वह सूचना एवं सूचना तकनीकी एवं उच्च शिक्षा प्रणाली से अवगत हो।
  • इसमें परीक्षार्थियों को ध्यान रखना होता है कि प्रथम पत्र में अधिक से अधिक अंक प्राप्त करें ताकि वह इस परीक्षा में सफल हो सके।
  • इस प्रश्न पत्र के लिए यूजीसी नेट सिलेबस को 10 यूनिट में विभाजित किया है। जो निम्न प्रकार है –
UNIT – Iशिक्षण अभिवृत्ति (Teaching Aptitude)
UNIT – IIशोध अभिवृत्ति (Research Aptitude)
UNIT – IIIअध्ययन बोध (Comprehension)
UNIT – IVसंचार (संप्रेषण) (Communication)
UNIT – Vगणितीय तर्क (Mathematical Reasoning)
UNIT – VIतर्कशास्त्रीय तर्क (Logical Reasoning)
UNIT – VIIसारणी एवं ग्राफ ( Tabulation and Graph)
UNIT – VIIIसूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (Information and Communication Technology)
UNIT – IXपर्यावरण और लोग  (Environment and People)
UNIT – Xउच्च शिक्षा प्रणाली (Higher Education System)

कुशल पाठशाला पर आपको मिलेगा

💡 महत्वपूर्ण सुझाव

UGC NET Paper 1 में केवल पढ़ना पर्याप्त नहीं है; अवधारणाओं को समझना, प्रश्नों का नियमित अभ्यास करना और समय-प्रबंधन विकसित करना भी आवश्यक है।