You are currently viewing इंडकैट: ऑनलाइन यूनियन कैटलॉग (IndCat: Online Union Catalogue)

इंडकैट: ऑनलाइन यूनियन कैटलॉग (IndCat: Online Union Catalogue)

इंडकैट (IndCat) क्या है?

इंडकैट (IndCat), इंडियन कैटलॉग (Indian Catalogue) का संक्षिप्त रूप है। यह इनफ्लिबनेट (INFLIBNET) द्वारा संचालित एक मुक्त भारतीय ऑनलाइन यूनियन कैटलॉग है। यह पुस्तकों, शोध-प्रबंधों और पत्रिकाओं का डेटाबेस है, जो भारत के प्रमुख विश्वविद्यालय/संस्थान पुस्तकालयों में संधारित और उपलब्ध होती है। इसमें मनोविज्ञान, सांख्यिकी, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, कानून, लोक प्रशासन, शिक्षा, वाणिज्य, भाषा विज्ञान, गणित, खगोल विज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, जीवन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणीशास्त्र, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, कृषि, प्रबंधन, वास्तुकला, खेल, साहित्य, इतिहास, कंप्यूटर विज्ञान आदि सभी प्रमुख विषयों को शामिल किया गया है। इंडकैट, ग्रंथसूची (Bibliography) (पुस्तकों का शीर्षक/आख्या, लेखक, प्रकाशक, आई।एस।बी।एन – ISBN) संबंधी जानकारी का एक प्रमुख स्रोत है, जिसका उपयोग अंतर-पुस्तकालय ऋण, संग्रह विकास के साथ सूचिकरण के लिए किया जाता है। पुस्तकों, शोध-प्रबंधों और पत्रिकाओं का यह डेटाबेस इंडकैट (IndCat) शोध कार्य में उपयोगी और सहायक हो सकता है।

INDCAT-INFLIBNET

इंडकैट (IndCat) का उद्देश्य (Objective of IndCat)

इंडकैट (IndCat) – यूनियन कैटलॉग का उद्देश्य भारतीय विश्वविद्यालय पुस्तकालयों, संस्थानों और अनुसंधान संगठनों में उपलब्ध पुस्तकों, शोध-प्रबन्ध और पत्रिकाओं की ग्रंथसूची सूचना को एकीकृत करना है एवं डेटाबेस तैयार करना है।  उपयोगकर्ताओं को पुस्तकों और पत्रिकाओं की महत्वपूर्ण जानकारी के साथ संबन्धित संधारित पुस्तकालयों, संस्थानों और अनुसंधान संगठनों की जानकारी प्रदान करना है। शोध-प्रबन्ध की महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करना एवं पूर्ण पाठ्य सामग्री हेतु शोधगंगा के वेबसाइट पर लिंक कर देना है। यूनियन कैटलॉग के लक्ष्य और उद्देश्य निम्नलिखित हैं।

  • भारतीय संस्थानों, विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संगठनों के ग्रंथसूची संबंधी अभिलेखों का डेटाबेस तैयार करना;
  • डेटाबेस में संग्रहीत सभी सूचना को 24 x 7 x 365 ऑनलाइन पहुंच प्रदान करना;
  • साहित्यक खोज के लिए मंच प्रदान कर शोधकर्ता को उनके शोध कार्य में मदद करना;
  • थीसिस की पूर्ण-पाठ सामग्री के लिए शोधगंगा से लिंक करना।
  • अपने उपयोगकर्ता को इंटर लाइब्रेरी लोन सुविधा प्रदान करना।
  • उपयोगकर्ता समुदायों के बीच यूनियन कैटलॉग के उपयोग को बढ़ावा देना;
  • मानक ग्रंथ सूची प्रारूप मार्क (MARC) के रूप में डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान करना।

इंडकैट डेटाबेस की विशेषताएँ (Features of INDCAT Database)

इनफ्लिबनेट केंद्र के द्वारा संचालित यह इंडकैट डेटाबेस (IndCat – Databse) विज्ञान, प्रौद्योगिकी, सामाजिक विज्ञान, कला एवं मानविकी विषयों से सम्बंधित पुस्तकों, शोध-प्रबंध और पत्रिकाओं की ग्रंथसूची (लेखक, शीर्षक, विषय शीर्षक, प्रकाशक, स्थान, वर्ष, आईएसबीएन आदि) है, जो सरल, उन्नत खोज सुविधाओं के साथ खुली तौर पर सुलभ पहुंच प्रदान करता है।

पुस्तक डेटाबेस (Book Database)

इंडकैट पुस्तक डेटाबेस में भारत के प्रमुख  विश्वविद्यालय पुस्तकालयों, संस्थानों और अनुसंधान संगठनों में उपलब्ध पुस्तकों की ग्रन्थसूची है। इस ग्रंथसूची में पुस्तक सम्बन्धी शीर्षक, लेखक, स्थान, प्रकाशक, आईएसबीएन, संस्करण, भौतिक विवरण, प्रकाशन वर्ष, विषय, वर्गांक संख्या आदि शामिल किया जाता है। पुस्तक डेटाबेस में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, सामाजिक विज्ञान, कला एवं मानविकी विषयों से सम्बंधित पाठ्य पुस्तकें, मोनोग्राफ, संदर्भ पुस्तकें, सहित सम्मेलन कार्यवाही को भी शामिल किया गया है। उपयोगकर्ता के द्वारा पुस्तक डेटाबेस से शीर्षक, लेखक, विषय, प्रकाशक, स्थान, वर्ष और आईएसबीएन की खोज पद्धति अपनाकर ग्रंथसूची रिकॉर्ड की सूचना प्राप्त कर सकता है।

शोधप्रबन्ध डेटाबेस (Theses Database)

इंडकैट शोध-प्रबन्ध डेटाबेस शोध-प्रबन्धों की समृद्ध और अनोखा स्रोत के रूप में जाना जाता है, जो शोध कार्य के लिए महत्वपूर्ण एवं उपयोगी है। इसमें संबंधित विश्वविद्यालयों से प्राप्त अधिसूचनाओं के आधार पर भारतीय विश्वविद्यालय को प्रस्तुत पी-एच।डी। थीसिस के रिकॉर्ड को शामिल किया गया है। उपयोगकर्ता के द्वारा इंडकैट शोध-प्रबन्ध डेटाबेस से शीर्षक, शोधकर्ता, शोध निर्देशक, भाषा, विषय, विभाग, विश्वविद्यालय, स्थान, वर्ष के आधार पर शोध-प्रबन्ध की जानकारी प्राप्त की जा सकती  है। शोध-प्रबन्ध की पूर्ण पाठ्य सामग्री पहुंच के लिए उपयोगकर्ताओं को शोधगंगा पर पुन: निर्देशित कर दिया जाता है।

पत्रिका डेटाबेस (Periodical  Database)

इंडकैट पत्रिका डेटाबेसपत्रिकाओं का यूनियन है जो विभिन्न विश्वविद्यालयों में सदस्यता प्राप्त पत्रिकाओं की जानकारी के साथ सम्बंधित पुस्तकालयों की जानकारी भी देता है। पत्रिका डेटाबेस के द्वारा भारतीय  विश्वविद्यालयों/संस्थान पुस्तकालयों संधारित जर्नलों, पत्रिकाओं, वार्षिक और समायिकी संबंधी ग्रंथसूची जानकारी दिया जाता है। जिसमें समायिकी संबंधी शीर्षक, प्रकाशक, आवृत्ति, प्रकाशन का वर्ष, मुखपृष्ठ यूआरएल के साथ संधारित विश्वविद्यालय पुस्तकालयों के नाम शामिल होता है।

गुजकैट (GUJCAT – Online Union Catalogue of Gujarat), इंडकैट का एक उपसमूह है जो गुजरात राज्य के प्रमुख कॉलेज/संस्थान/विश्वविद्यालय पुस्तकालयों में उपलब्ध पुस्तकों की एकीकृत ऑनलाइन लाइब्रेरी सूची है।

एनईआरकैट (NERCat – Online Catalogue of North-Eastern Region) इंडकैट का ही उपसमूह है, जो उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के विश्वविद्यालय पुस्तकालयों में उपलब्ध पुस्तकों की ऑनलाइन ग्रन्थसूची है जो उत्तर-पूर्वी विश्वविद्यालयों के बीच संसाधन को साझा करने को बढ़ावा देता है।

.सी.एस. – ऑनलाइन कॉपी-कैटलॉग सिस्टम (OCS – Online Copy-Catalogue System) इनफ्लिबनेट केन्द्र द्वारा संचालित साझा सूचीकरण प्रणाली है। यह साझा सूचीकरण प्रणाली विश्वविद्यालय पुस्तकालयों को  अपने ग्रंथसूची संबंधी डेटा को इंडकैट (IndCat) इंडियन यूनियन कैटलॉग (Indian Union Catalogue) में साझा करने का अवसर प्रदान करता है. साथ ही सहभागी विश्वविद्यालय पुस्तकालयों को ऑनलाइन कॉपी-कैटलॉग सिस्टम इंडकैट पुस्तक डेटाबेस के साथ एक  सरल और उन्नत खोज विकल्प भी प्रदान करता है। यह सहभागी विश्वविद्यालय पुस्तकालयों को पुस्तकों की ऑनलाइन ग्रंथसूची रिकॉर्ड बनाने और उसे ‘कॉपी करने’, ‘संपादित करने’ और ‘नया बनाने’ विकल्प के साथ इनफ्लिबनेट के इंडकैट (IndCat) के साथ साझा करने की सुबिधा देता है, जिससे दुनिया भर के शैक्षणिक समुदायों को लाभ होता है और संसाधन साझा करने की गतिविधि को बढ़ावा मिलती है।

Reference – INDCAT- INFLIBNET

Leave a Reply